Loading...
una

उपायुक्त जतिन लाल ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Jul 2025 • 1 Min Read

ऊना में बुधवार को उपायुक्त जतिन लाल ने ट्रक यूनियन के समीप उप-मुहाल बाग स्थित ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया तथा अधिकारियों को कड़े सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

सुरक्षित प्रबंधन पर जोर
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित देखभाल और उचित प्रबंधन निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की बुनियाद है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी मानकों का पालन सुनिश्चित
उपायुक्त ने मशीनों के भंडारण स्थल में सुरक्षा प्रोटोकॉल, सीसीटीवी निगरानी और फायर सेफ्टी इंतजामों की जांच की। उन्होंने संबंधित विभाग को सभी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की मौजूदगी
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार (चुनाव) अजय शर्मा भी मौजूद रहे।