लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपायुक्त जतिन लाल ने किया अंडर-19 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 14 अक्तूबर 2025 at 5:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

690 खिलाड़ियों की ऊना में जुटी प्रतिभा
ऊना में सोमवार को उपायुक्त जतिन लाल ने राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अंडर-19 आयु वर्ग की 66वीं राज्य स्तरीय इंडोर खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 690 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ें विद्यार्थी
अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता को हार नहीं, बल्कि सीखने का अवसर समझना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना
जतिन लाल ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे की बुराई से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में कई खेल विधाएं शामिल
उच्च शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और बताया कि प्रतियोगिता में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, टेनिस, कुश्ती, ताइक्वांडो, कराटे, शतरंज और जूडो जैसे खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 16 अक्तूबर को होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]