उपायुक्त डीसी राणा व उनकी पत्नी सुनीता राणा ने भूरी सिंह संग्रहालय में किया मतदान
HNN/ चंबा
उपायुक्त चंबा डीसी राणा एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता राणा ने आज शनिवार को विधानसभा चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लियाl उन्होंने प्रातः लगभग 8.30 बजे भूरी सिंह संग्रहालय में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की हैl उन्होंने बताया, सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया शान्तिपूर्वक जारी है।
बता दें, 1 बजे तक जिला चंबा में 28.35 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जिला चंबा की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए कुल 628 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 597 मतदान केंद्र ग्रामीण व 31 शहरी क्षेत्रों में हैं।