Loading...

उपायुक्त ने आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए यह निर्देश…

PRIYANKA THAKUR • 5 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

आयुर्वेद औषधालय में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों का प्राकलन तैयार कर जिला आयुर्वेद अधिकारी जिला प्रशासन को सौंपे, जिसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। यह जानकारी आज उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने आयुर्वेदिक विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर सफेदे के पेड़ को कटवाने के लिए नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए।

परिसर में पानी की पाइपों के जाल को दुरुस्त करने के लिए अधीशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग को स्थिति का जायजा लेकर तुरन्त ठीक करने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सकों व मरीजों को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भवन के मरम्मत कार्य, रंग रोगन तथा सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के दुरूस्ती के सम्बंध में भी प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा तथा परिसर के सौंदर्यकरण के लिए इन्टरलॉक टाइलों व अन्य आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए सहयोग प्रदान किया जाएग। उन्होंने औषधालय परिसर में सोलर लाइट की उपलब्धता तथा रोगियों के बैठने के लिए बैंचों को स्थापित करने के लिए सहायक आयुक्त को औषधालय का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने औषधालय से सम्बन्धित अन्य कार्यों की पूर्ति के सम्बंध में भी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।