Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
मंदिर प्रबंधन समिति को दी प्रशासनिक सहयोग की पूरी आश्वासन, कार्यों में गुणवत्ता और गति लाने के निर्देश
मंदिर स्थल का दौरा और निरीक्षण
उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बल्ह खालसा में स्थित प्राचीन पीर गौंस मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
धार्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर प्रशासन की प्राथमिकता
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य न केवल इन स्थलों की ऐतिहासिक महत्ता को बनाए रखना है, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए इन्हें और अधिक आकर्षक व सुविधाजनक बनाना भी है।
अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति
इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा, सेवादार महेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, लखविंदर सिंह और राजीव कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





