लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत 50 स्वयंसेवियों को पौंग बांध में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 7 से 13 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

आपदा प्रबंधन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका आपदा के समय अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है। युवा आपदा मित्र स्कीम का उद्देश्य युवाओं को समाजसेवा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सक्षम बनाना है, ताकि संकट की घड़ी में वे प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग दे सकें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

475 स्वयंसेवियों को मार्च 2026 तक प्रशिक्षण मिलेगा
जतिन लाल ने बताया कि जिले में इस स्कीम के अंतर्गत मार्च 2026 तक कुल 475 स्वयंसेवियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड और नेहरू युवा केंद्र ऊना के 18 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य शामिल होंगे।

सरकार की ओर से मिलेगा पहचान पत्र और किट
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सफल प्रतिभागियों को सरकार की ओर से पहचान पत्र, आपदा प्रबंधन किट, प्रमाण पत्र और पाठ्य सामग्री दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद ये स्वयंसेवी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में सहयोग देंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना) प्रो. (डॉ.) लिली ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस इकाई राजकीय महाविद्यालय ऊना प्रो. मनजीत सिंह और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना से राजन कुमार व धीरज कुमार उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]