HNN / नाहन
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज खेल परिसर चंबा मैदान नाहन के जिम में अतिरिक्त मशीनों का लोर्कापण किया। इस संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी के सौजन्य से लगभग 6 लाख रुपये की लागत से इस जिम के लिए 21 छोटी तथा बड़ी अतिरिक्त मशीनों को स्थापित किया गया है जिससे विद्यार्थियों तथा खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों को इनका लाभ प्राप्त होगा।
उपायुक्त ने कहा कि शारीरिक व्यायाम जहां एक तरफ हमें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर बुरी आदतों से भी बचाता है, इसलिए हमें अपने आप और बच्चों को इस ओर प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाहन में खेल एवं युवा सेवायें विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि यह जिम सुबह 5:15 से 8:30, दिन में 10 बजे से 3 बजे तथा सांय 3:30 से 7:30 बजे तक कार्यशील रहता है। इस जिम में विद्यार्थियों के लिए मासिक शुक्ल 300 रुपये, गैर विद्यार्थियों के लिए 600 रुपये तथा महिलाओं के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। इस जिम में व्यायाम के साथ योगाभ्यास भी करवाया जाता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group