लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरक्षण

Ankita | 15 अप्रैल 2023 at 4:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

HNN/ नाहन

हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां नाहन फाउंड्री में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 28 करोड रुपए की लागत से ऑडिटोरियम एवं म्यूजियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था और अब हमारी ही सरकार इसका कार्य 1 साल के भीतर पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य लगभग 65 प्रतिशत हो चुका है। ऑडिटोरियम में 2 ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है जिसमे 5 फ्लोर होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें लगभग 80 गाड़ियों की पार्किंग, 643 लोगो के लिए सभागार में बैठने की व्यवस्था, आर्ट गैलरी, म्यूजियम, लाइब्रेरी, कैंटीन, डॉरमेटरी आदि की सुविधाएं लोगो को प्रदान होंगी।

इस से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने नाहन स्थित प्राचीन लाल कोठी का भी निरक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके रखरखाव करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक विनय कुमार, अजय सोलंकी, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]