Loading...

Road Closed / पुलिया निर्माण के चलते सड़क 31 जुलाई तक बंद, वैकल्पिक मार्ग से चलेगा यातायात

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 7 Jul 2026 • 1 Min Read

Road Closed : कांगड़ा जिले में पुलिया निर्माण और सीसी पेवमेंट कार्य के चलते दो सड़कों पर निर्धारित अवधि तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। प्रशासन ने दोनों स्थानों पर यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करते हुए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कांगड़ा

टंग-बलधर सड़क 31 जुलाई तक रहेगी बंद

उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा ने बताया कि नगरोटा बगवां उपमंडल के अंतर्गत टंग–उथड़ाग्रां–बलधर–जसौर सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर 31 जुलाई 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को योल–भरोबड़–बलधर सड़क के माध्यम से संचालित किया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सके।

देहरा क्षेत्र में भी रहेगा यातायात प्रभावित

उपायुक्त ने बताया कि देहरा उपमंडल में कुंडलहार से राजकीय हाई स्कूल मुहाल रोड तक लगभग दो किलोमीटर सड़क पर सीसी पेवमेंट बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण 8 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक यह मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में यातायात को कुंडलहार–नकेहड़ पुल–करियाड़ा वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

प्रशासन ने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्माण स्थलों पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सूचना बोर्ड लगाने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

Related Topics: