उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक मैदान चौगान में हुए जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

बता दें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने के लिए इंस्पैक्टर सेवा सिंह, सबइंस्पैक्टर राजेश पाल, एच.ए.एस.आई. सुरेंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल अमित कुमार, राकेश कुमार, सुखराम, सुनील दत्त, राहुल कुमार व कांस्टेबल नितिश कुमार को सम्मानित किया।

इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार के अलावा अभिनव सिंह, रिहाना प्रवीण, शबाना को सम्मानित किया।

इसके अलावा आशिमा प्रवीण, रहनुमा प्रवीण, रूबीना, रिम्पी, बेबी, अंजना भंडारी, खुशनुरमा, अनिता, विनोद कुमार, असन अहमद भी सम्मानित किए गए।

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने परेड में हिस्सा लेने वाले जवानों व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

वहीं रक्तदान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए ड्राप ऑफ होप संस्था को भी पुरस्कृत किया गया।