Loading...
una

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना दौरे पर, तीन दिन में करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 May 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

तीन दिवसीय दौरे में विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं का होगा शुभारंभ, 26 से 28 मई तक चलेंगे कार्यक्रम

26 मई को शहीद सम्मान समारोह में होंगे शामिल
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 मई को अपने तीन दिवसीय ऊना दौरे की शुरुआत करेंगे। इस दिन शाम 4 बजे वे घरवासड़ा में शहीद नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र) की स्मृति में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

27 मई को करेंगे विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
27 मई को उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इनमें नाबार्ड के तहत बनने वाली गोंदपुर बेहली से बाथू गुरूपलाह सड़क का चौड़ीकरण, गोंदपुर जयचंद खड्ड पर पुल निर्माण, उमराली से पोलियां लिंक रोड का अपग्रेडेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह (लेवल-2) और नगनोली गौ अभयारण्य का शिलान्यास शामिल है।

उसी दिन इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
उसी दिन उप मुख्यमंत्री गोंदपुर जयचंद में रेन शेल्टर, गोंदपुर बुल्ला में उद्योग विभाग का व्यवसाय संवर्धन केंद्र, पंचायत घर बाथू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठारबीत (लेवल-2), हरोली बस अड्डा और बढ़ेड़ा का रेन शेल्टर का लोकार्पण भी करेंगे।

28 मई को फील्ड निरीक्षण और रात्रि विश्राम
28 मई को उप मुख्यमंत्री ऊना जिला में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का फील्ड निरीक्षण करेंगे। दौरे के दौरान उनका रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में निर्धारित है।