उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिवारजनों संग विश्वविख्यात माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत हवन और पूजा-अर्चना की।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
परिवार संग माता के दरबार में पहुंचे डिप्टी सीएम
शनिवार सुबह उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री और बहन के साथ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा और जनसेवा के कर्तव्यों को निभाने की शक्ति के लिए आशीर्वाद मांगा।
मंदिर सौंदर्यीकरण पर 250 करोड़ का प्रावधान
मंदिर परिसर में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुगम दर्शन प्रणाली लागू की गई है, जिससे भीड़ प्रबंधन बेहतर हुआ है। वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डिजिटल सेवाओं की शुरुआत
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं आरंभ की गई हैं। इससे धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
प्रसाद योजना और पुजारियों का प्रशिक्षण
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रसाद योजना के तहत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। फरवरी 2025 में मंदिर न्यास के पुजारियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है ताकि पारंपरिक पूजा-पद्धति की शुद्धता बरकरार रहे।
सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और मंदिरों को व्यवस्थित व डिजिटल रूप से विकसित किया जाए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





