Loading...

उप शिक्षा निदेशक ने किया प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण, व्यवस्था से संतुष्ट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 Aug 2025 • 1 Min Read

छुट्टियों के बाद खुली पाठशाला में बच्चों और स्टाफ को दिलाई गई नशा विरोधी शपथ

नाहन

औचक निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त
उप शिक्षा निदेशक (एलिमेंट्री एजुकेशन) राजीव ठाकुर ने शिक्षा खंड नाहन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला आन खादरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति जांची, जिसमें 13 में से 10 विद्यार्थी मौजूद पाए गए। स्कूल की साफ-सफाई, रसोईघर और शौचालय की स्थिति संतोषजनक रही। पीने के पानी को स्वच्छ पाया गया।

घास हटाने के निर्देश
बरसात के कारण मैदान में उगी घास को हटाने के निर्देश दिए गए। श्री ठाकुर ने बच्चों से संवाद कर गृह कार्य और सामान्य ज्ञान की जांच की।

नशा विरोधी शपथ
बुधवार को नशा निवारण अभियान के तहत सभी बच्चों और स्टाफ को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई। उप शिक्षा निदेशक ने पाठशाला की व्यवस्था को संतोषजनक बताया और पहले दिन के सकारात्मक माहौल की सराहना की।