ऊना और अंब में 6 व 7 मार्च को सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 5 Mar 2026, 11:34 AM | Updated: 5 Mar 2026, 11:34 AM 1 min read

सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए ऊना और अंब में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

6 और 7 मार्च को होंगे साक्षात्कार

सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए 6 मार्च को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 7 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अंब में इंटरव्यू आयोजित होंगे।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है तथा वेतन 17,500 से 23 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

ट्रेनिंग के बाद विभिन्न संस्थानों में नियुक्ति

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को एक महीने की ट्रेनिंग के बाद एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्रों, मॉल और अन्य संस्थानों में तैनात किया जाएगा।

दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में पहुंचे अभ्यर्थी

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। सभी प्रमाण पत्र मूल रूप में प्रस्तुत करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 83518-90071 पर संपर्क किया जा सकता है।