लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना के डीएवी विद्यालय में नशा मुक्ति और यातायात नियमों पर जागरूकता अभियान आयोजित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 23 अक्तूबर 2025 at 12:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन छात्रों को नशा मुक्ति और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा और अनुशासन का महत्व समझाया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल।

छात्रों को दी गई ट्रैफिक नियमों की जानकारी
मुख्य अतिथि ट्रैफिक विभाग के चंद्रशेखर और उनकी टीम ने छात्रों को हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि जीवन बचाने की आदत है। स्वयंसेवियों ने संकल्प लिया कि वे नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नशा मुक्ति रैली से गूंजा विद्यालय परिसर
सायंकालीन सत्र में एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो” संदेश के साथ नशा मुक्ति रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा ने किया। एनएसएस प्रभारी अनीता दडोच और प्रिया के नेतृत्व में छात्रों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

प्रधानाचार्य ने किया विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना
प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव का आधार बनते हैं। एनएसएस स्वयंसेवियों का यह प्रयास युवाओं में अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]