Loading...
una

ऊना के पंजावर में 24 सितम्बर से होगा लखदाता पीर दंगल, देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे जौहर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Sep 2025 • 1 Min Read

25 सितम्बर को होगी फाइनल कुश्ती, स्थानीय युवाओं को मिलेगा सम्मान

ऊना जिला के गांव पंजावर में लखदाता पीर को समर्पित दो दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन 24 और 25 सितम्बर को किया जाएगा। समाजसेवी रणजीत राणा ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह दंगल मेला आयोजित होगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

देश-विदेश के पहलवान लेंगे हिस्सा
दंगल मेले में स्थानीय पहलवानों के साथ देश-विदेश से आए नामी पहलवान अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। फाइनल मुकाबला 25 सितम्बर को खेला जाएगा और विजेता-उपविजेता को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।

प्रतिभा सम्मान समारोह
24 सितम्बर को दंगल मेले के दौरान शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी रहे 50 स्थानीय युवाओं को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। स्मृतिचिन्ह और इनाम भेंट किए जाएंगे।

ग्रामीणों से अपील
रणजीत राणा ने सभी जिला वासियों से अधिक से अधिक संख्या में दंगल मेले में भाग लेने का आग्रह किया है।