Loading...
una

ऊना के मेजर निखिल शर्मा को सेना मेडल सम्मान , सीएम सुक्खू ने दी बधाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Aug 2025 • 1 Min Read

ऊना ज़िला के दौलतपुर चौक निवासी मेजर निखिल शर्मा को सेना मेडल के लिए नामित किया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मेजर निखिल शर्मा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपनी वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन देश पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उनकी बहादुरी, देशभक्ति और सेवाभाव पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है।

प्रदेश की शान
मेजर निखिल शर्मा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे ऊना ज़िले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Related Topics: