Loading...

ऊना / गगरेट में 40.23 ग्राम चरस बरामद , चिंतपूर्णी चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Feb 2026 • 1 Min Read

जिला ऊना में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक ओर चरस बरामद की है, वहीं दूसरी ओर चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

गगरेट में स्कूटर से चरस बरामद

पुलिस थाना गगरेट की टीम ने गश्त के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति के स्कूटर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटर से 40.23 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत की भी जांच की जा रही है।

चिंतपूर्णी चोरी मामले में गिरफ्तारी

उधर, पुलिस थाना चिंतपूर्णी में कुछ दिन पूर्व दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।