Loading...
una

ऊना जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Jul 2025 • 1 Min Read

ऊना जिला प्रशासन ने मानसून और लगातार बारिश को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है। अब सभी 1364 केंद्र सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। यह निर्णय बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

बदला आंगनबाड़ी केंद्रों का समय

मानसून सीजन के चलते ऊना जिला प्रशासन ने जिले के सभी 1364 आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब सभी केंद्र सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे।

बारिश और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय

उपायुक्त ने कहा कि मौसम की बदलती परिस्थितियों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। लगातार बारिश से बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए नया समय आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

Related Topics: