2 अक्तूबर तक ऊना जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में महिलाओं और किशोरियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि जिले के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में इस अभियान के तहत प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसमें किशोरियों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मुफ्त उपचार और परामर्श सुविधा
डॉ. वर्मा ने कहा कि जांच के बाद आवश्यकतानुसार महिलाओं को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जा रहा है ताकि वे भविष्य में बीमारियों से बचाव कर सकें।
लोगों से अपील
सीएमओ ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और महिलाओं को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





