ऊना जिले में 3 अक्तूबर से धान खरीद प्रक्रिया शुरू, किसानों को समर्थन मूल्य पर तुरंत भुगतान
किसानों के लिए धान बेचने की प्रक्रिया 3 अक्तूबर से शुरू होकर 31 दिसम्बर तक चलेगी। सरकार ने समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है और भुगतान सीधे खातों में किया जाएगा।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि किसान घर-द्वार से ही धान बेच सकेंगे, लेकिन इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण आवश्यक है। इसके लिए www.hpappp.nic.in पोर्टल खोला गया है।
समर्थन मूल्य और भुगतान सुविधा
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।
खरीद केंद्र और संपर्क जानकारी
धान की खरीद रामपुर, टकारला और टाहलीवाल की मंडियों में होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य कार्यालय ऊना (01975-226016) और क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर (01972-223922) से संपर्क किया जा सकता है।