Loading...
una

ऊना नगर निगम ने रेलवे ब्रिज और कॉलोनियों में चलाया विशेष सफाई अभियान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Sep 2025 • 1 Min Read

स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम ऊना ने विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

हॉट स्पॉट क्षेत्रों में विशेष सफाई
नगर निगम में नए शामिल क्षेत्रों में विशेष रूप से ऊना-नंगल रोड रेलवे ब्रिज, कृष्णा कॉलोनी और रक्कड़ कॉलोनी में लंबे समय से जमा प्लास्टिक और कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया गया।

लोगों को किया जागरूक
अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और सामूहिक प्रयास से नगर को स्वच्छ बनाना है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगर निगम ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे सफाई अभियानों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि नागरिकों को स्वच्छता का महत्व समझाया जा सके और स्वस्थ समाज का निर्माण हो।