Loading...

ऊना में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने दो बाल उत्पीड़न मामलों में तुरंत कार्रवाई की

PRIYANKA THAKUR • 14 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के अंतर्गत ऊना जिले में इस सप्ताह दो बाल उत्पीड़न मामले संज्ञान में आए। दोनों मामलों में तुरंत कार्रवाई कर पीड़ित बच्चियों को सुरक्षा और काउंसलिंग प्रदान की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी बाल उत्पीड़न की सूचना तुरंत 1098 पर दें।

ऊना

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, जिला ऊना के अंतर्गत इस सप्ताह कुल दो बाल उत्पीड़न से संबंधित मामले संज्ञान में आए।प्रथम मामले में एक नाबालिग बच्ची के साथ अमरूद तोड़ने के कारण अनुचित व्यवहार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री कमलदीप सिंह जी और कोऑर्डिनेटर नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से कैसे वर्कर कुलबीर सिंह और रजनी द्वारा त्वरित हस्तक्षेप कर बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित की गई तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

द्वितीय मामला हरोली ब्लॉक क्षेत्र से संबंधित है, जिसमें एक नाबालिग बच्ची के साथ गंभीर अपराध (दुष्कर्म) की सूचना प्राप्त हुई। इस मामले में भी चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा त्वरित करवाई की गई मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन बच्ची से मिली और पुलिस से सहयोग से संबंधित विभागों एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पीड़िता को आवश्यक संरक्षण एवं काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सभी नागरिकों से अपील करता है कि बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या शोषण की सूचना तुरंत 1098 पर दें, ताकि समय रहते उचित सहायता प्रदान की जा सके।