ऊना में चिट्टे के साथ दबोचे भदसाली के 2 युवक
HNN/ऊना
जिला ऊना में उपमंडल हरोली के ईसपुर गांव में पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रनैल सिंह व संजीव कुमार दोनों निवासी गांव भदसाली के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ईसपुर में वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाबा भरथरी मंदिर के मार्ग की ओर से आ रहे बाइक सवार 2 युवकों ने पुलिस टीम को देखा तो बाइक चालक ने अपनी जेब से एक पैकेट निकालते हुए जमीन पर फैंक दिया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उन्हें रोका और उक्त पैकेट की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उस पैकेट से 3.41 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। हरोली थाना के प्रभारी सुनील संख्यान ने मामले की पुष्टि की है।