ऊना में डायरिया की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक, 31 जुलाई तक चलाया जाएगा अभियान
ऊना में जल शक्ति डिवीजन नंबर 1 की ओर से सोमवार को डायरिया की रोकथाम और स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छता मिशन और डायरिया रोकथाम से जुड़े अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
स्टॉप डायरिया 2025 कैंपेन के तहत हो रहा प्रयास
अधिशाषी अभियंता पुनीत शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सहयोग से “स्टॉप डायरिया 2025 कैंपेन” चलाया जा रहा है। 31 जुलाई तक जारी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “स्वच्छ गांव – शुद्ध जल – बेहतर कल” संदेश के माध्यम से जनता को जागरूक करना है।
पेयजल स्रोतों की सफाई और गुणवत्ता जांच
उन्होंने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) से पेयजल की गुणवत्ता की जांच की गई है। साथ ही पानी के टैंकों और पेयजल स्रोतों की सफाई का कार्य भी विभागीय कर्मचारियों द्वारा किया गया।
बैठक में मौजूद अधिकारी
बैठक में सहायक अभियंता अक्षय कुमार, मैहतपु
