Loading...
una

ऊना में ड्राइविंग टेस्ट रद्द, वाहनों की पासिंग प्रक्रिया यथावत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 27 Sep 2025 • 1 Min Read

आरटीओ ऊना ने प्रशासनिक कारणों से ड्राइविंग टेस्ट रद्द कर दिया है। हालांकि, वाहनों की पासिंग प्रक्रिया पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

प्रशासनिक कारणों से ड्राइविंग टेस्ट स्थगित
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी दी कि निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के चलते आयोजित नहीं किया जा सका। उम्मीदवारों को अगली तिथि की सूचना जल्द ही दी जाएगी।

वाहनों की पासिंग प्रक्रिया पर असर नहीं
आरटीओ ने स्पष्ट किया कि वाहनों की पासिंग प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी।