लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ कार्यशाला, विक्रम ठाकुर ने टैक्स और उद्योग संकट पर साधा निशाना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 22 फ़रवरी 2026 at 5:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर उद्योग विरोधी नीतियों का आरोप लगाया। उन्होंने बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए भविष्य के लिए रोडमैप की बात कही।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला ऊना में भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर और भाजपा विधायक सतपाल सती ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से उद्योग जगत से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

टैक्स और रिश्वतखोरी के आरोप

मीडिया से बातचीत में विक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उद्योग जगत अत्यधिक टैक्स और कथित रिश्वतखोरी से परेशान है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रकार के कर लगाकर उद्योगों पर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइस पार्क का जिक्र

पूर्व उद्योग मंत्री ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि जयराम सरकार के दौरान ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के माध्यम से हिमाचल को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई गई। इसी प्रयास के तहत केंद्र से बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत हुईं।

भविष्य के लिए रोडमैप की बात

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उद्योग जगत को प्रोत्साहित करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा, ताकि प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]