ऊना में महिला क्रिकेट टीम के चयन में 25 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
HNN/ऊना
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 9 जून को प्रदेश स्तरीय महिला एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसके लिए जिला क्रिकेट संघ द्वारा रविवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में ट्रायल का आयोजन किया गया।
ट्रायल में करीब 25 महिला खिलाड़ी टीम में जगह पाने को प्रयास कर रही हैं। इनमें से 20 संभावितों को चुनकर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंप के समापन पर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।
इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी और महासचिव नरेंद्र कपिल विशेष रूप से मौजूद रहे, जबकि क्रिकेट कोच असीम कुमार और राहुल शर्मा ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा।
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने कहा कि महिला क्रिकेट के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने शानदार प्रयास किया है और इस प्रतियोगिता से हिमाचल प्रदेश की महिला क्रिकेटरों को एक अच्छा मंच हासिल होने वाला है।