Loading...
una

ऊना में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, 27 करोड़ का नुकसान, प्रशासन 24×7 अलर्ट पर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Aug 2025 • 1 Min Read

ऊना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, जिसका प्रारंभिक अनुमान 27 करोड़ रुपये लगाया गया है। जिला प्रशासन ने जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों की टीमें फील्ड में तैनात की हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

युद्धस्तर पर राहत और बहाली कार्य
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि सड़क मार्गों को सुचारू करने, जलभराव और मलबा हटाने के साथ प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता देने के लिए पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद, जलशक्ति, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

नुकसान का जायजा और जनता से अपील
उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन किया और मौके पर निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क करें। साथ ही लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें, नदी-नालों से दूर रहें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।