लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन के आदेश, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना

उपायुक्त जतिन लाल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश

ऊना में बुधवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और ओवर स्पीड तथा लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों को सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण से काम किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश
उपायुक्त ने एनएच विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जिले के संवेदनशील मोड़ों, स्कूलों और अस्पतालों के समीप स्पीड ब्रेकर, जेबरा क्रॉसिंग और अन्य सुरक्षा संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने डीसी कार्यालय के समीप ओल्ड होशियारपुर रोड पर ट्रैफिक लाइट लगाने और सड़क किनारे के खुले नालों को कवर करने के निर्देश दिए ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ब्लैक स्पॉट और रोड़ सेफ्टी प्लान तैयार करने के निर्देश
उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, क्रैश बैरियर, पैरापेट, लाइट रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से अगली बैठक में सुधार कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

उपस्थित अधिकारीगण
बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम अंब सचिन शर्मा और आरटीओ ऊना अशोक कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]