ऊना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक सम्पन्न, कार्रवाई और जुर्माने की जानकारी
322 उचित मूल्य दुकानों से 1.43 लाख उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ
ऊना जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 1,43,275 राशन कार्ड धारक लाभान्वित हो रहे हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि जिला में एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिक गृहस्थियों के उपभोक्ता नियमित रूप से अनाज और आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
वितरण का आंकड़ा प्रस्तुत
उपायुक्त ने बताया कि जून से अगस्त 2025 तक जिले में 48,963 क्विंटल आटा, 30,115 क्विंटल चावल, 6,742 क्विंटल चीनी, 528 क्विंटल नमक, 948 क्विंटल चना दाल, 1,823 क्विंटल मल्का दाल, 2,450 क्विंटल उड़द दाल, 85,438 लीटर सरसों का तेल और 2,36,547 लीटर रिफाइंड ऑयल का वितरण किया गया।
निरीक्षण और कार्रवाई
खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस अवधि में 850 निरीक्षण किए और अनियमितताओं पर 7 मामलों में कार्रवाई कर 10,055 रुपये जुर्माना वसूला। पॉलीथीन के उपयोग पर 17 दुकानदारों को 12 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विनिर्दिष्ट आवश्यक वस्तुएं वितरण विनियमन आदेश 2019 के तहत 403 निरीक्षण कर 7 मामलों में कुल 2,54,982 रुपये का जुर्माना किया गया। ब्रिक्स क्लिन नियंत्रण के तहत 6 ईंट भट्ठों का निरीक्षण कर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बैठक में मौजूद अधिकारी
समीक्षा बैठक में जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।