Loading...

ऊना में 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा लेबर इंस्पेक्टर

हिमाचलनाउ डेस्क • 22 Mar 2025 • 1 Min Read

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी थाना ऊना की टीम ने एक लेबर इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है

विजिलेंस ने सुनियोजित तरीके से बिछाया जाल

जानकारी के मुताबिक, श्रम निरीक्षक रणवीर डडवालिया पर रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया

जिले में हड़कंप, भ्रष्टाचार पर कड़ी नजर

विजिलेंस की इस कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। सतर्कता विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है और आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।