जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेंगी। युवाओं को अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर 80 से अधिक पदों पर सीधा साक्षात्कार का अवसर मिलेगा।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा मेला
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 10:30 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में इम्यूनटेक लाइफसाइंस, कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल, सिस इंडिया लिमिटेड तथा इंद्र ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इम्यूनटेक लाइफसाइंस में ट्रेनी टेक्नीशियन के 3 पद, ट्रेनी ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) के 1-1 पद तथा ट्रेनी क्यूए ऑफिसर का 1 पद भरा जाएगा। कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल में सेल्स एवं मार्केटिंग के 5 पद, सिस इंडिया लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद तथा इंद्र ऑटो इंडस्ट्रीज में विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक श्रेणी के कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्यता व आयु सीमा
इन पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, 10वीं, 12वीं, बीएससी, एमएससी लाइफ साइंस, बी फार्मा एवं डी फार्मा योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा पदानुसार 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा (अनुभव प्रमाण पत्र सहित, यदि लागू हो) लेकर साक्षात्कार में भाग लेना होगा। साक्षात्कार में भाग लेने हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group