लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना / हरोली ब्लॉक में पंचायत भवन, अमृत सरोवर और जिम सुविधा के विकास कार्यों की समीक्षा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 5 सितंबर 2025 at 6:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

डीसी ने हरोली ब्लॉक में विकास कार्यों का लिया जायजा

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार को हरोली ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पंचायत भवन और सामर्थ्य योजना की सुविधाएं
डीसी ने ग्राम पंचायत छेत्रां में 69 लाख रुपये की लागत से बन रहे पंचायत भवन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भवन में सामर्थ्य योजना के तहत युवाओं के लिए जिम और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी बेहतरीन सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

अमृत सरोवर को बनेगा आकर्षक स्थल
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने 25 लाख रुपये की लागत से विकसित हो रहे अमृत सरोवर का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सरोवर में फव्वारा और उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जाए ताकि यह स्थान न केवल सामुदायिक उपयोग के लिए उपयोगी बने बल्कि क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ाए।

गोंदपुर जयचंद में जिम सुविधा
उपायुक्त ने गोंदपुर जयचंद स्थित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया, जहां आंशिक रूप से जिम उपकरण मौजूद पाए गए। उन्होंने बीडीओ हरोली को निर्देश दिए कि सामर्थ्य योजना के अंतर्गत यहां एक पूर्ण जिम सुविधा स्थापित की जाए ताकि स्थानीय युवा इसका लाभ उठा सकें। डीसी ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयासों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता का संरक्षण
निरीक्षण के दौरान डीसी ने सामुदायिक भवन के पास स्थित तालाब में बत्तखों और अन्य पक्षियों की मौजूदगी का आनंद भी लिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता का परिचायक है और प्रशासन इसे संरक्षित और संवर्धित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]