Loading...

ऊना / 17 और 18 सितम्बर को नगर निगम ऊना में लगेगा लोक कल्याण मेला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Sep 2025 • 1 Min Read

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष अभियान

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर निगम ऊना कार्यालय सभागार में 17 और 18 सितम्बर को लोक कल्याण मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य पथ विक्रेताओं और स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है।

मेले में कई सुविधाएं
मेले में नए आवेदनकर्ताओं का पंजीकरण, स्वीकृत ऋणों का वितरण, बैंक से लौटे आवेदनों की पुनः प्रक्रिया, लंबित आवेदन स्वीकृति में सहायता और डिजिटल ऑनबोर्डिंग के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा।

स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए प्रशिक्षण
एफएसएसएआई के सहयोग से स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित होगी ताकि वे सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य मानकों को अपनाएं।

एडीसी का आह्वान
नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने पंजीकृत पथ विक्रेताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठाने की अपील की है।