HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं तथा लाखों रुपए की जमा पूंजी गवां रहे हैं। ताजा मामला जिला कुल्लू का है जहां शातिरों ने व्यक्ति को झांसे में लिया और ऋण लेने की औपचारिकताओं को पूरा करने की एवज में उससे लाखों रुपए ठग लिए।
व्यक्ति को जब ऋण नहीं मिला तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस थाना में आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने भी पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। मामला जिला कुल्लू की भुट्टी कॉलोनी का है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां छह मार्च को व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने फ़ोन किया और ऋण लेने को लेकर बात की। उसके बाद वे बार-बार कर्ज की औपचारिकता पूरी करने के लिए पैसे मांगता रहा। जिस पर उसने 350000 रुपये का भुगतान किया, लेकिन उसे कर्ज नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





