एआर रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में कराया भर्ती
एआर रहमान को रविवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एआर रहमान के सीने में दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में उठे दर्द के बाद एआर रहमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेन्नई में अपने घर पर रुके एआर रहमान ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां एआर रहमान की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे का हेल्थ अपडेट भी अस्पताल जारी कर सकता है।