Loading...

एएनटीएफ की टीम ने राजस्थान के युवक को चरस सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 14 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में एएनटीएफ कल्लू की टीम ने सुंदरनगर हाईवे पर कार सवार एक युवक को 339 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान रजत कुमार (28) निवासी वार्ड-20, ब्राह्मण सभा राय सिंह नगर, गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ की टीम ने सुंदरनगर हाईवे पर पुंघ में नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान उन्होंने कल्लू की तरफ से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार सवार युवक के कब्जे से 339 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी भारत भूषण द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।