एकलव्य आदर्श विद्यालय में कार्यकारीे समिति की बैठक, छात्रों की सुविधा के लिए…

Executive committee meeting at Eklavya Adarsh ​​Vidyalaya, for the convenience of the students...

HNN / चंबा

आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आवासीय आयुक्त कार्यालय पांगी में एकलव्य आदर्श विद्यालय कार्यकारीे समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के दूसरे तिमाही बजट और स्कूल में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

आवासीय आयुक्त ने बैठक में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवासीय विद्यालय में छात्रों की सुविधा के लिए सोलर वाटर हीटर्स और सोलर लैंप लगाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों के लिए समाचार पत्र व ज्ञानात्मक पत्रिकाएं उपलब्ध करवाने को भी कहा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोर्सेज उपलब्ध करवाने के साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ की लाइब्रेरी , साइंस लैब और आईटी लैब की सुविधा का भी प्रयोग करने के दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बच्चों में पारस्परिक विचार विमर्शता को बढ़ाने के लिए शिक्षात्मक वृत्त चित्र डॉक्यूमेंट्री इत्यादि भी दिखाई जाएं।