HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक्साइज विभाग की टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रिहायशी मकान में दबिश देकर मौके से अंग्रेजी और देसी शराब की पेटियां बरामद की। मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों कांगड़ा जिला के रक्कड़ के माटो उमरा के निवासी निखिल राणा और राजीव राणा निवासी ऊना के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 39A (1) के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार, एक्साइज विभाग को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि अंब रोड पर पुरानी सब्जी मंडी के पास रिहायशी मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी हुई है। पुख्ता सूचना के आधार पर एक्साइज कमिश्नर यूनुस की अगुवाई में टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान यहाँ से अंग्रेजी शराब की 1672 बोतलें, 591 हॉफ, 171 पव्वे और 108 बोतलें देसी शराब की बरामद हुई। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group