Loading...

“एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया पौधारोपण

Ankita • 3 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

“एक पौधा मां के नाम”माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान के तहत भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने अपने विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड की ग्राम पंचायत प्लाहटा में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ पौधारोपण किया। उनके साथ कुटलैहड मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे रोपे गए।

कुटलैहड मंडल भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी और पंचायत से चुने हुए प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पेड़ धरती माता का श्रृंगार एवं प्रकृति में जीवन का आधार है। सभी लोग पेड़ों के कारण ही जीवित है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण में शुद्धता रहती है। ऐसे में पौधारोपण करके न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वन्यकरिणय में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा देश भर में चलाए गए पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान “एक पेड़ मां के नाम “के तहत अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने साथ-साथ अपने माता-पिता एवं आसपास पड़ोस के लोगों को भी पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूक करना चाहिए और अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प लेने की बात कही।

उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। आप अपने परिजनों एवं माता जी को साथ लेकर एक सेल्फी लें। जिससे पर्यावरण को लेकर एक समाज में अच्छा संदेश जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को हरा -भरा बनाए रखने के लिए हर बूथ पर 50 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी कार्यकर्ता न केवल पौधारोपण करेंगे, बल्कि पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी लेंगे।