एक ही परिवार के लोगों ने रास्ता रोककर महिला से की मारपीट, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में बरमाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत निचला स्योहला में एक परिवार के छह लोगों ने एक महिला के साथ रास्ता रोककर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता जोगिंद्र सिंह धीमान निवासी निचला स्योहला डाकघर जुखाला तहसील सदर बिलासपुर ने बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी आशा देवी के साथ एक परिवार के छह लोगों ने घर के पास लगी बाड़ के पास रास्ता रोककर मारपीट की।
इस मारपीट से उसकी पत्नी के सिर व गर्दन में चोटें लगी हैं। उधर, डीएसपी जिला का मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरमाणा पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।