एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित
35,200 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा, इतने हुए पास….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें 35,200 अभ्यर्थियों ने प्रदेश के 148 केंद्रों में कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। इनमें से 826 अभ्यर्थी पास हुए हैं। बता दें परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की गई। हर गलत सवाल पर 0.25 अंक काटे गए।

जानकारी के मुताबिक, परिवहन निगम में 360 कंडक्टरों की भर्ती के परीक्षा के लिए 43,075 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। राज्य लोक सेवा आयोग ने 10 दिसंबर 2023 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी।

एचआरटीसी में 360 पद भरने के लिए अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन करने के लिए जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जाएगा। अब इसी माह के अंत तक प्रदेश को नए कंडक्टर मिल सकते हैं।
