Loading...

एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती के लिए इस दिन होगी लिखित परीक्षा……

Ankita 20 Oct 2023 Edited 20 Oct 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर होने वाली कंडक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि तय हो चुकी है।

बता दें यह लिखित परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित होगी। लोकसेवा आयोग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर होने वाली कंडक्टर भर्ती के लिए 360 पदों के लिए प्रदेश भर में करीब 45,000 आवदेन आए हैं। बता दें परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।