एचआरटीसी की चलती बस के खुले टायर, सभी यात्री सुरक्षित
HNN/सोलन
जिला सोलन में एचआरटीसी की चलती बस के टायर खुल गए। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी बस बीशा से बाया धरोट होते हुए सोलन जा रही थी। इसी दौरान रस्ते में अचानक ही चलती बस के टायर खुल गए।
गनीमत रही कि बस सीधे रास्ते पर थी और टायर खुलने के बाद टेढ़ी हो कर ही रह गई, अन्यथा सुबह-सुबह कोई बड़ी अनहोनी पेश आ सकती थी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार आरएम सोलन को बसों की खस्ता हालत के बारे बताया गया है, लेकिन कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है।
उन्होंने कहा कि निगम की बसों का रूटीन चैकअप नहीं होता है, अगर ऐसा होता तो चालक परिचालक सुबह चलने से पहले टायर चैक नहीं करते। उन्होंने कहा कि टायर बदलने की कोई सुविधा भी बस में नहीं है। वहीं एचआरटीसी प्रबंधन ने कहा कि 10 बजे के बाद वर्कशॉप खुलती है। उसके बाद ही टायर बदले जा सकते हैं।