Loading...

एचआरटीसी की चलती बस के निकले पहिए, टला बड़ा हादसा

Ankita • 18 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में आज एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें यहां एचआरटीसी की चलती बस के पहिए निकल गए। हालांकि गनीमत यह रही कि बस नियंत्रित हो गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी की सेमी डिलक्स बस आज सुबह जोगिंद्रनगर से अमृतसर जा रही थी। इस दौरान नेरी के पास जैसे ही बस पहुंची तो अचानक बस के पिछले वाले टायरों का पूरा हिस्सा ही बस से अलग हो गया और बस की पूरी बॉडी जोर से सड़क पर धड़ाम करके आ गिरी।

बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस में बैठाकर आगे भेज दिया गया है। उधर, एचआरटीसी के डीएम विनोद ठाकुर ने बताया कि जो हिस्सा खुला है, उसे डिफरेंशियल ट्यूब कहा जाता है। आमतौर पर यह खुलती नहीं है, लेकिन यह किन कारणों से खुली इसकी जांच की जा रही है।