Loading...

एचआरटीसी की बस में सवार व्यक्ति से बरामद हुई चरस, गिरफ्तार

PARUL • 8 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चम्बा के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने एचआरटीसी की बस में सवार एक यात्री को चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की पहचान सन्नी शुभ (37) पुत्र बलदेव राज निवासी हाऊस नंबर 453/बी रेलवे कालोनी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस चैक पोस्ट तुनुहट्टी में पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी।

इस दौरान उन्होंने चम्बा से पठानकोट जा रही निगम की बस (एचपी 28ए-1517) को जांच के लिए रोका। यात्रियों की जांच के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति घबरा गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 256 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है।