Loading...

एचआरटीसी के रेस्ट रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला चालक का शव

By PARUL Published: 3 Feb 2024, 12:50 PM | Updated: 3 Feb 2024, 12:50 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी ​शिमला में एचआरटीसी के रेस्ट रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में एक चालक का शव मिला है। मृतक की पहचान मोहन लाल के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहन लाल तारा देवी में एचआरटीसी के रेस्ट रूम में मृत अवस्था में मिला।

रेस्ट रूम में अन्य लोगों ने जब देखा की बस ड्राइवर मोहन लाल उठ ही नहीं रहा हो तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चालक मोहन लाल को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि मोहन लाल की मौत बीमारी के कारण हुई है। लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।