Loading...

एचआरटीसी ने बस में सफर करने वाले यात्रियों को दी यह बड़ी सुविधा…..

Ankita • 13 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अब बस में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। बता दें अब एचआरटीसी के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया के तहत सभी बुकिंग काउंटरों पर क्यूआर कोड स्कैनर लगाए जा रहे हैं।

टिकट लेने के लिए यात्रियों को नकदी देने की जरूरत नहीं रहेगी। गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, भीम यूपीआई, एसबीआई योनो सहित अन्य डिजिटल वॉलेट के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन किराये का भुगतान हो सकेगा। निगम ने नई हाईटेक टिकटिंग मशीनों की खरीद शुरू कर दी है।

इन मशीनों की मदद से बस में यात्री डिजिटल वॉलेट या एटीएम डेबिट व क्रेडिट कार्ड से किराये का भुगतान कर सकेंगे। प्रदेश के सभी बुकिंग काउंटरों के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून सहित अन्य बाहरी राज्यों के बुकिंग काउटरों पर भी यह सुविधा शुरू हो गई है।