Loading...

एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में महिला हुई घायल

PARUL • 12 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में कालका-शिमला एनएच पर एक हादसा पेश आया है। जहां कुम्हारहट्टी फ्लाईओवर के पास एक एचआरटीसी बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार महिला घायल हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी बस (एचपी- 64 – 7103) जैसे ही कुम्हारहट्टी फ्लाईओवर के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक कार से जा टकराई। हादसे में कार सवार महिला घायल हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सोलन गौरव सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।